एत्मादपुर: सब्जी विक्रेता को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने ईंट मंडी के समीप से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Etmadpur, Agra | Jul 23, 2024 ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया सब्जी मंडी में आलू के दाम कम न करने पर सब्जी विक्रेता को गोली मारने की घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को ईंट मंडी के पास से गिरफ्तार का जेल भेजा है। आरोपियों ने 16 जुलाई को सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता को गोली मारी थी। पुलिस ने हसन को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।