एत्मादपुर: नई बस्ती स्थित वाल्मीकि बगीची में पुलिस ने जुआ के फड पर मारा छापा, जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पकड़ा
Etmadpur, Agra | Jul 22, 2024 कस्बा एत्मादपुर में पुलिस ने नई बस्ती स्थित वाल्मीकि बगीची से जुआ खेल रहे छ: जुआरियों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष एत्मादपुर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वाल्मीकि बगीची में जुआरी हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर छः जुआरियों को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से रू० 2735 व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं