एत्मादपुर: एत्माद्दौला थाने में जुआ/सट्टे व अन्य अवैध कार्यों में लिप्त पूर्व अपराधियों को पुनः अपराध में लिप्त न होने की दिलाई शपथ
Etmadpur, Agra | Jul 22, 2024 थाना एत्माद्दौला परिसर में पुलिस ने पुलिस आयुक्त आगरा के दिशा निर्देश में जुआ/सट्टे खेलने व अन्य कार्यों में लिप्त पूर्व 23 अपराधियों को थाने बुलाकर पुनः जुआ/सट्टा व अवैध खनन में लिप्त न होने की शपथ दिलवाई। थानाध्यक्ष ने अपराधियों को सख्त हिदायत दी। उनके थाना क्षेत्र में किसी भी हालत में गलत कार्यों को करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीधा जेल भेजा जाएगा।