एत्मादपुर: तहसील एत्मादपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्या, 111 में से 9 का मौके पर किया निस्तारण
Etmadpur, Agra | Jul 22, 2024 तहसील एत्मादपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम संगम लाल गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 111 शिकायतें आईं, जिसमें से मौके पर 9 का निस्तारण कर दिया गया है।बाकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को 7 दिन के अंदर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे