एत्मादपुर: गांव तारापुर में जमीनी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर बोला लाठी डंडे से हमला, हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
Etmadpur, Agra | Jul 21, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव तारापुर में जमीनी विवाद में दो सगे भाई आपस में एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। प्लाट को लेकर हुई कासुनी के बाद दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी डंडे चलने पर एक भाई का सिर फट गया। अनेक सिंह ने अपने भाई और भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू बंटवारे का है। जांच पड़ताल की जा रही है।