बीना: ग्राम आगासौद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Oct 12, 2025 फरियादी मोहन पिता नाथूराम निवासी ग्राम आगासोद के परिवार का पड़ोस में रहने वाले कमलेश और बॉबी से रोड पर से ईट उठाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी कमलेश और बॉबी मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने फरियादी मीना बाई की शिकायत पर मोहन निरंजन और नीरज मामला दर्ज किया है।