दारू: गाजे-बाजे के साथ डूंगो पहुंचा शिव परिवार, सांसद व विधायक ने भेंट की प्रतिमा
गाजे-बाजे के साथ डूंगो पहुंचा शिव परिवार, सांसद व विधायक ने भेंट की प्रतिमा। टाटीझरिया के डुंगो गांव में नवनिर्मित शिव और बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों की मांग पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शिव परिवार और विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बजरंगबली की प्रतिमा भेंट की है। गाजेबाजे के साथ प्रतिमा गांव लाया गया।