जमुई: मिर्चा कोड़ासी गांव स्थित नहर के गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Mar 5, 2026 मिर्चा कोड़ासी गांव स्थित नहर के गड्ढे में डूबने से बिरण कोड़ा के 8वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा नीतीश कुमार के शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे के शव का गुरुवार की शाम 4:00 सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।