तिलहर: जैतीपुर थाना क्षेत्र के बंथरी गांव में कोटक महिंद्रा बैंक की रिकवरी टीम पर हुआ हमला, वीडियो हुआ वायरल
दरअसल कोटक महिंद्रा बैंक की रिकवरी टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। टीम पुलिसकर्मियों के साथ एक ट्रैक्टर की किश्त बकाया होने पर उसे जब्त करने गई थी। आरोप है कि कुछ देर आने पर पुलिस की टीम चली गई। उसके बाद दबंगों ने हमला कर ट्रैक्टर छीन लिया और टीम के एक सदस्य को घायल कर दिया। यह घटना जैतीपुर थाना क्षेत्र के बंथरी गांव की है।