नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि रेहुआ गांव से दो इश्तेहार वारंटी वीरेंद्र यादव और मंजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।