जींद: जींद:लखमीरवाला से रधाना गांव में गया 49 वर्षीय व्यक्ति वापस नहीं पहुंचा घर, पत्नी की शिकायत पर सदर थाने में केस दर्ज
लखमीरवाला गांव निवासी सरिता नामक महिला ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 31 मार्च की सुबह करीब 6:00 बजे उसका 49 वर्षीय पति राजेश कुमार निकटवर्ती गांव रधाना में आयोजित एक शादी समारोह में गया था,लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।आज वीरवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।