तिलहर/शाहजहांपुर
====
अधिवक्ताओं ने सड़क पर
उतर कर जताया आक्रोश।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
जमीनों के पेपरलैस बैनामे और ई-पंजीकरण सेवा के सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ वकीलों ने सरकार के विरोध जुलूस निकालकर नाराजगी जताई। वकीलों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव और महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में सैंकड़ों वकीलों ने तहसील परिसर से सरकार के खिलाफ विरोध जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।महासचिव राहुल देव सागर ने कहा कि सरकार ने अपना फैसला जल्द वापस नहीं लिया तो वकील उग्र आंदोलन करेंगे।इस दौरान राजीव सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह,कुलदीप गुप्ता,जिवेन्द्र सिंह,अचित द्विवेदी,सुधीर गंगवार,अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Jun 26, 2026