मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की ग्राम पंचायत त्योद के अटल सेवा केंद्र को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, कंप्यूटर सहित अन्य सामान चुराया
जयपुर जिले के सांभर उपखंड क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का मामला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत त्योद स्थित अटल सेवा केंद्र और ई-मित्र कक्ष को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात चोरों ने केंद्र के ताले तोड़कर अंदर घुसपैठ की और वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार,चोर ई-मित्र कक्ष में रखी बैटरियां और लैपटॉप चोरी कर ले गए।