ओल्ड फरीदाबाद मंडल में सेवा, स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ओल्ड फरीदाबाद मंडल में मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद कर केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और "विकसित भारत" के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इन अभियानों से जुड़कर स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।