लोहरदगा: MDA अभियान: समाहरणालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली फाइलेरिया की दवा
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 2025 एमडीए का आयोजन सोमवार शाम 5:00 बजे लोहरदगा समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समाहरणालय परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई और उनके अंगूठे पर निशान अंकित किया।