लोहरदगा: लोहरदगा को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए डीसी ने एमडीए 2025 अभियान का शुभारंभ किया
लोहरदगा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम एमडीए 2025 का शुभारंभ सोमवार शाम लगभग 3:00 बजे सदर अस्पताल परिसर में किया गया। लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, सहित अन्य अधिकारियों ने DEC और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक लेकर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संदेश दिया।