बोध गया: कलेर कॉलेज में अवैध शुल्क वसूली का छात्र जदयू अध्यक्ष ने लगाया आरोप, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Bodh Gaya, Gaya | May 28, 2026 छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उतम कुशवाहा ने प्रभारी कुलपति से मिलकर अरवल जिले के एसडीएस कलेर कॉलेज में कथित अनियमितताओं और अवैध शुल्क वसूली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है।ऊतम कुशवाहा ने गुरुवार की सुबह 10 बजे बताया कि अन्य कॉलेजों में निःशुल्क नामांकन हो रहा है लेकिन कलेर कॉलेज में छात्रों से मोटी रकम ली जा रही है।