अशोक नगर: अशोकनगर में ट्रेन से कटे अज्ञात व्यक्ति की हुई शिनाख्त, पिपरई से मजदूरी करने आया था ट्रेन की चपेट में आने से हुआ था हादस
अशोकनगर में शनिवार रात 9 बजे के आसपास रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ जब गुना से बीना की ओर जा रही मालगाड़ी मैन लाइन से गुजर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया था।