सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खू.नी संघर्ष, ला.ठी-डं.डों से हमला, करीब एक दर्जन घायल
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बिसेठा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खू.नी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ला.ठी-डं.डे चले, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बिसेठा गांव निवासी लज्जाराम गुर्जर और बाली गुर्जर पक्ष बीहड़ की सरकारी जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिं.सक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ला.ठी-डं.डों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
नूराबाद थाना प्रभारी सौरव पुरी ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर गुर्जर समाज के दो पक्षों के बीच मा.रपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।