बांधवगढ़: उमरिया डैम पर किशोर की खतरनाक साइकिल स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोगों के होश उड़े
उमरिया डैम के बेस्टवेयर पर उफनते पानी के बीच साइकिल चलाते एक किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किशोर बेस्टवेयर के ऊपर साइकिल चलाता नजर आ रहा है। यह स्टंट बेहद खतरनाक है और जरा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है।उमरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते डैम और बेस्टवेयर से पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है।