कौंच: कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम ने किया छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर की कार्रवाई, बिजली चोरों में मचा हड़कंप
Konch, Jalaun | Apr 29, 2026 कोंच के आजाद नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह 11 बजे विद्युत विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर बिजली चेकिंग अभियान चलाया, टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जांच के दौरान एक घर में बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए कनेक्शन मिला, जिसे तुरंत काट दिया गया, संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।