जमुई: जमुई में तेज हवा और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026 जमुई जिले में शनिवार को 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा और काले बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे इलाके में लोगों को परेशानी बढ़ा दिया। करीब आधे घंटे तक चली तेज हवा के बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम ठंडा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और सड़कों पर पानी भर गया।