लातेहार: नगर पंचायत क्षेत्र में सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट का कार्य हुआ शुरू
सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट के तहत नगर पंचायत क्षेत्र लातेहार में शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे से हुआ कार्य प्रारंभ, जो शाम 5:00 बजे तक लातेहार के विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित मुख्य पथ पर चलाया गया। इस दौरान जेएसएलपीएस सखी मंडल की दीदिओ के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र मे पड़े सॉलिड लिक्विड रिसोर्स कचरे को अलग-अलग कर जमा किया गया।