जांजगीर-चांपा | बिजली व्यवस्था और कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की बिजली संबंधी जनसमस्याओं एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर लोकप्रिय विधायक ब्यास कश्यप को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली आपूर्ति में सुधार, विभागीय संसाधनों की उपलब्धता, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण तथा आम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। विधायक ने प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
#CGVoiceNews #JanjgirChampa #Electricity #BijliVibhag #VyasKashyap #Chhattisgarh #BreakingNews #cgnewstatus