नुआंव: रामगढ़ नुआंव पथ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
Nuaon, Kaimur | Oct 15, 2024 रामगढ़ नुआंव पथ पर सोमवार की शाम 7:30 बजे एक मजदूर ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर रामगढ़ की तरफ आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायल मजदूर वेस्ट बंगाल का रहने वाला रजत शेख बताया जाता है।