सिरसागंज: तिलियानी अंडरपास के समीप पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार को पुलिस टीम ने तिलियानी रेलवे अंडरपास के पास दबिश देकर एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा 12 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेत्रपाल पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम मदनपुर के रूप में हुई है।