दतिया: पंडोखर धाम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, कालिया मर्दन व मोनिया नृत्य ने बांधा समां, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Datia, Datia | Apr 22, 2026 दतिया जिले के पंडोखर धाम में चल रहे 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव के तहत मंगलवार रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सागर से आए सुंधरा लोक कथा कृषक शिक्षण संस्थान के कलाकारों ने कालिया मर्दन की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही पारंपरिक मोनिया नृत्य का भी आयोजन हुआ।