इगलास: इगलास कस्बे के गौंडा रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Iglas, Aligarh | Aug 9, 2026 इगलास कस्बे के गौंडा रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से शोरूम का काफी सामान जलने से बच गया। कस्बा निवासी तनुज कुमार का गौंडा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। रविवार देर शाम अचानक शोरूम से धुआं उठाते हुए लगी आग।