मुगलसराय: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कुल 173 शराबियों के खिलाफ की कार्रवाई
जनपदीय पुलिस द्वारा शराब की दुकानों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ चेकिंग व कार्रवाई अभियान जारी है। उसी क्रम में सोमवार शाम जनपद के समस्त थानों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 173 शराबियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शराबियों के विरूद्ध अभियान जिले में लगातार चलाया जाता रहेगा।