उदयपुरा: पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने बोरास घाट पर किया मां नर्मदा का विशेष पूजन और साफ-सफाई
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने रायसेन के बोरास घाट पर मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और घाट की साफ-सफाई करके स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नर्मदा नदी संरक्षण को लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।