एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर योग्य शिक्षक अपनी नियुक्ति और न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। ताजा मामला शिवपुरी जिले का है, जहां संविदा शिक्षक वर्ग-3 के अभ्यर्थी हाईकोर्ट से केस जीतने के बाद भी नियुक्ति के लिए तरस रहे हैं। मंगलवार को इन पीड़ित शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट से गुहार लगाई है।