इकौना: सोनरई में एक घर के कमरे में फंदे से लटकते मिले प्रेमी जोड़े के शव, जांच व कार्रवाई में जुटी पुलिस
सोनरई गांव में एक घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ प्रेमी जोड़ों का शव मिला है, बताया जा रहा दोनों प्रेमी जोड़े एक ही गांव के निवासी हैं। वहीं जिस घर में फंदे से शव लटकता पाया गया है वह मृतक अंकित का घर है, बताया जा रहा की दोनों के पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।