इकौना: सलवरिया में बंद कारखाने में कुर्सी पर बैठे मृत अवस्था में मिले बुजुर्ग, शव को पीएम के लिए भेजा गया, जांच में जुटी पुलिस
सलवरिया में बंद कारखाने मे बुजुर्ग का कुर्सी पर बैठे हुए मृत अवस्था में शव मिला है, वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दरअसल परिवार के सभा लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गये थे, वहीं वापस लौटने पर पोते ने बाबा को मृत अवस्था में पाया जबकि गले में गमछा लिपटा मिला है, फिलहाल पुलिस मामले में गहराई से जांच कर रही है।