प्रतापगढ़: राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत फिर बिगड़ी, हाई ब्लड प्रेशर की हुई पुष्टि
प्रतापगढ़। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई। अंबा माता स्थित उनके आवास पर उन्हें चक्कर आने और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत चिकित्सा सहायता ली गई। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर निगरानी शुरू कर दी। चिकित्सकों के अनुसार जांच में हाई ब्लड प्रेश