मुगलसराय: मिल्कीपुर-ताहिरपुर से पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 925 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
मुगलसराय कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 925 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बुधवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने बताया कि शराब को आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद जबीर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब 2.31 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।