भगवानपुर: सूर्यपुरा-जयरामपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव, मां के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सूर्यपुरा-जयरामपुर में 37वें वर्ष छह दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को पूजा के तीसरे दिन शाम करीब छह बजे मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा पूजा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।