देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में की प्रेसवार्ता,चुनाव में मिली हार पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में कांग्रेस को मिली हार पर कहा कि जल्द ही इसकी एक रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। प्रदेश के सभी प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कांग्रेस प्रभारी के आदेश के अनुसार जरूरत पड़ी तो बैठक भी बुलाई जा सकती है।