देहरादून: पांचो लोकसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने जताई खुशी
उत्तराखंड की पाँचो लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है । जिसके बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में किए गए विकासकार्यों को ध्यान में रखते हुए जनता ने उत्तराखंड की पाँचो लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशीयों को एक बार फिरसे चुना है