देहरादून: डिफेंस कालोनी, देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री एंव सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की शिरकत
पूर्व मुख्यमंत्री एंव सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होने डिफेंस कालोनी के परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होने कहा कि इस अवसर पर हम सभी अपने वातावरण को स्वच्छ रखने, वृक्षों और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए संकल्पित हों और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।