देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस पर सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिटी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने वृक्षारोपण करते हुए सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी सिटी पार्क देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया।