देहरादून: SDRF की टीम सहस्त्रताल ट्रेक में फंसे 8 ट्रेकर्स को सहस्त्रधारा हैलीपैड,देहरादून लेकर पहुंची,11 ट्रेकर्स का हुआ रेस्क्यू
SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम सहस्त्रताल ट्रेक में फंसे 8 ट्रेकर्स को लेकर सहस्त्रधारा हैलीपैड,देहरादून पहुंची। SDRF पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू आपरेशन के तहत सहस्त्रताल ट्रेक में फॅसे कुल 11 ट्रेकर्स का हैली के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू किया गया। इसके तहत 8 ट्रेकर्स को सहस्त्रधारा हैलीपैड लाया गया जबकि तीन ट्रेकर्स को भटवाडी में पहुँचाया गया।