मंझनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में 'हर बच्चा स्कूल जाए' संकल्प के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
कौशाम्बी। जिले में ‘हर बच्चा स्कूल जाए’ संकल्प के साथ बुधवार 12 बजे को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बेसिक शिक्षा विभाग की जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।