रामगढ़ चौक: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की विधिपूर्वक पूजा, रामगढ़ चौक समेत मंदिरों में भक्तों की भीड़
शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना जिले के विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान से की गई। रामगढ़ चौक प्रखंड समेत जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।