बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पोलटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित, 04 पाली में हुई परीक्षा
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पोलटेक्निक एवं पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावारण में सम्पन्न हुई. परीक्षा चार पालियों में सम्पन्न हुई. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावारण में सम्पन्न हो सके इसको लेकर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जांच किया गया.