बेगूसराय: पवरा गांव स्थित शिव मंदिर के पास मिली गूंगी महिला को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द, SP ने दी जानकारी
मंझौल थाना की पुलिस ने पवरा गांव के शिव मंदिर के पास से 01 गूंगी महिला को परिजन को सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि मंझौल थाना को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि पवरा स्थित शिव मंदिर के पास एक महिला बैठी हुई है, जो बोल नहीं पा रही है. मंझौल थाने पुलिस ने परिजन को सौप दिया है.