मरवाही: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित ज्वालेश्वर महादेव में दूसरे सोमवार को विशेष पूजा, भक्तों की लगी भीड़
देवाधिदेव भगवान शिव को समर्पित पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश स्थित ज्वालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवभक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आई। सोमवार सुबह 5 बजे से ही ज्वालेश्वर महादेव सहित शिवालयों, धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।