भभुआ: समाहरणालय में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर कैमूर डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई
Bhabua, Kaimur | Apr 11, 2026 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ समाहरणालय में बाल विवाह की घटनाओं के रोकथाम को लेकर के कैमूर डीएम की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह उन्मूलन को रोकथाम को लेकर के व्यापक तैयारी से संबंधित रणनीति तय करते हुए कैमूर डीएम के द्वारा सख्त दिशा निर्देश दिये गये।