मनकापुर: धानेपुर गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Mankapur, Gonda | Feb 22, 2024 धानेपुर गांव में एक नवविवाहिता मधु ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह सूचना पर पहुंची, छपिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता श्री निवास ने पति विशाल व सास शोभावती उर्फ सरोज पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। SHO ने बताया की मुकदमा दर्ज कर, जांच किया जा रहा है।