खरगापुर: देरी चौकी पुलिस ने ₹10,000 के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देरी चौकी पुलिस द्वारा पॉस्को एक्ट में फरार ₹10000 के इनामी स्थाई वारंटी आरोपी संजय उर्फ संजू अहिरवार को गिरफ्तार किया गयाहै। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।