खरगापुर: कुड़ीला में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 282 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में खरगापुर तहसील के कुड़ीला में निशुल्क आयुर्वेद एवं चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षकों द्वारा 248 रोगियों को रोग अनुसार योग अभ्यास कराया गया। शिविर में कुल 282 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शिविर का लाभ लिया।